धारा लक्ष्य समाचार पत्र
त्रिवेदीगंज बाराबंकी दिनांक 5अक्टूबर दिन शनिवार स्थान संभल खेड़ा में भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट की पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा जी संभल खेड़ा में पधारे उनके स्वागत में ब्लॉक कमेटी और अन्य किसान बलिया एक्सप्रेसवे गंगापुर के पास से रिसीव किया फूल माला पहनाया वहीं से भारतीय किसान यूनियन के नारे लगाते हुए काफिला चला काफिले में लगभग 100 मोटरसाइकिल थी।
सभी लोग भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद बाबा टिकैत जिंदाबाद संभल खेड़ा चौराहे पर पहुंचे जहां पर अनुपम वर्मा ने खुद कई किसानों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और धन्यवाद दिया कहा कि यदि आप हमारे साथ हैं तो हम भी आपके साथ हैं वहीं पर मौजूद तहसील उपाध्यक्ष अक्षय वर्मा ने अपने भाषण में कहा कि किसानों की शक्ति एक महान शक्ति है।
जब हम लोग मिलजुल कर रहेंगे तो कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता यदि कहीं पर किसी का भी सोशण हो रहा हो हम लोग पीछे नहीं हैं उसके हाथ की लड़ाई लड़ेंगे और आगे कहा लगभग 6 महीने के अंदर हमने जो है 35 से 40 राशन कार्ड बनवाए हैं जिन गरीब किसानों के पास नहीं थे उनकी मदद किया साथ में हमारे ब्लॉक अध्यक्ष माता-पिता चौधरी जी का बड़ा योगदान रहा और कहा बूंद बूंद से घड़ा भरता है ₹30 की रसीद करती है उसे ₹30 में आपको चार नौकर मिल जाते हैं।
एक ग्राम अध्यक्ष दूसरा ब्लॉक अध्यक्ष तीसरा तहसील अध्यक्ष चौथा जिला अध्यक्ष कड़ी बनाकर हम लोग चलेंगे तो मैं दिखाई पड़ेगी अभी हम और हमारे जो ब्लॉक अध्यक्ष माता प्रसाद चौधरी जी हैं दोनों लोगों ने मिलकर एक पब्लिक की सेवा में लगे रहते हैं और आगे कहा ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े संगठन में जब ज्यादा लोग होंगे तो कोई भी अधिकारी काम करने में आनाकानी नहीं करेगा वहीं पर जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा जी ने कहा त्रिवेदीगंज ब्लॉक में संगठन इसलिए थोड़ा कमजोर है।
क्योंकि इसके पूर्व में ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय संग्राम सिंह वर्मा थे और उनकी तबीयत काफी खराब थी कई सालों से इसीलिए कुछ इस भाग में कमी है लेकिन मैं ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लाक के जितने भी पदाधिकारी हैं उनको यह जिम्मेदारी देता हूं वह कम से कम 4000 सदस्य जरूर एक महीने के अंदर बनाएं की जरूरत पड़े थाना ब्लॉक तहसील तो सभी लोग इकट्ठा हो जाए जब आप लोग कामना करवा पाए तब हम तो आपकी सेवा के लिए आगे खड़े हुए हैं।
और कहां यह किस की ही ताकत है जिसे सरकार को झुका दिया 13 महीने दिल्ली में धरना प्रदर्शन चला आखिर में सरकार को झुकना पड़ा यह होती है संगठन की ताकत सभी किसानों को आश्वासन दिया कि मेरी जरूरत जहां पर भी पड़ेगी आप लोग रात में 12:00 बजे हमको बुलाएंगे हम तुरंत आएंगे।
लेकिन संगठन के प्रति कुछ कार्य जरूर करते रहें आप लोग इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा जिला महामंत्री रामसेवक रावत जिला उपाध्यक्ष लायक राम यादव ब्लॉक को अध्यक्ष माता प्रसाद चौधरी ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक पटेल राम सजीवन रावत ब्लॉक महामंत्री राम सिंह तहसील अध्यक्ष अक्षय कुमार वर्मा आदि
अमित रावत मीडिया प्रभारी,तमाम कार्यकर्ता इस पंचायत में शामिल रहे और कहा कि हम लोग रात दिन मेहनत करके त्रिवेदी गंज ब्लाक में सबसे ज्यादा सदस्य बनेंगे और मेहनत भी करेंगे वहीं पर जिला महामंत्री रामसेवक रावत जी ने कहा अध्यक्ष महोदय से इतना काम लीजिए के बैठने ना पाए चाहे तहसील का कार्य हो चाहे थाने का काम हो या ब्लॉक कार्य हो लेकिन आप लोग यह भी ध्यान रखें।
कार्य तो करवा रहे लेकिन बा ईमानदारी संगठन का भी कार्य करते रहिए और कहा जब हम लोग संगठित रहेंगे तब हमारी बात हर अधिकारी सुनेगा वहीं पर ब्लॉक अध्यक्ष माता प्रसाद चौधरी ने कहा कि सबके पास जो संगठन में सदस्य हैं टोपी बिल्ला गमछा जरूर होना चाहिए यदि कहीं किसी के साथ कोई घटना हो जाती है।
भगवान ना करे ऐसा ना हो लेकिन यदि हो जाती है तो उससे पहचान में तो आ जाएगा कि यह बंदा किसान यूनियन का है और उसका सही समय पर इलाज हो जाएगा और उसके घर तक संदेश पहुंच जाएगा पंचायत के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ने सबको धन्यवाद दिया और कहा मेरे बुलाए से आप लोग आए हैं ।
कभी भी मेरी जरूरत पड़े तो यह माता प्रसाद चौधरी हर वक्त खड़ा है तन मन धन से किसी किसान का कोई भी कार्य नहीं रुकेगा

