Raybareli UP: थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठककर किया जागरूक

रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां रायबरेली। स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी राजीव सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक जन जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य ग्राम प्रधानों के माध्यम एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र की जनता को वर्तमान समय में ड्रोन के संबंध में फैलाई जा रही अपवाह के संबंध में जागरूक करने एवं यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है ।

उसके साथ दुर्व्यवहार न करके स्थानीय पुलिस को सूचित करने की बात पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ साइबर अपराध के प्रति अपनी ग्राम सभाओं एवं क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की बात भी कही गई औरसाइबर अपराध से बचने के उपाय से भी समस्त जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि बीते दिनों ऊंचाहार थाना क्षेत्र में चोरी के शक में पीट कर की गई एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के संबंध में सभी जनप्रतिनिधियों का विशेष का ध्यान आकर्षित किया गया है,

और यह अभी कहा गया है कि आप अपने क्षेत्र में उक्त बैठक में जिन बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया है उन बिंदुओं पर जनता को जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटने पाए और जनता कानून को अपने हाथ में हाथ में न ले। इस मौके पर क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts