धारा लक्ष्य समाचार पत्र
गौरीगंज/अमेठी।आज नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी अभियान के तहत गौरीगंज विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने अपने उद्बोधन में जीएसटी सुधारों को देश की आर्थिक प्रगति का आधार बताया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी को और सरल व पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों को राहत मिली है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी तिवारी, तथा जिलामहामंत्री केशव प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

