Amethi UP: दीपावली विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई और दूध के नमूने जांच हेतु किए गए संग्रहित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

जायस/अमेठी। शासन द्वारा चलाए जा रहे दीपावली पर्व के विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में कार्यवाही की। टीम ने बहादुरपुर चौराहा थाना जायस स्थित हरि मिष्ठान भंडार से रंगीन लड्डू का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया। मौके पर लाइसेंस धारक एवं विक्रेता अमन कुमार उपस्थित रहे।

इसके अलावा इन्हौना स्थित सामर्थ चिलिंग प्लांट से मिश्रित दूध का नमूना नियमानुसार जांच हेतु लिया गया, जहां विक्रेता अखिलेश मिश्रा उपस्थित थे।

यह कार्यवाही सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश शुक्ला के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी जुगल किशोर द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Related posts