चौकी के अंदर युवक को पंच मारकर किया घायल Saharanpur news

धारा लक्ष्य समाचार 

पुवांरका ।
थाना जनकपुरी क्षेत्र की ट्रांसपोर्ट नगर चौकी में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक युवक ने पंच मारकर दूसरे युवक को घायल कर दिया। दोनों पक्ष दो दिन पहले हुए झगड़े का निपटारा करने के लिए चौकी पर आए थे।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के चक हरेटी निवासी मुंतज़िर उसकी पत्नी व उसके साले जीशान निवासी रसूलपुर का दो दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसकी तहरीर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को दी गई थी।
शनिवार को दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने चौकी पर बुलाया था। जहां दोनों पक्षों में एक बार फिर झगड़ा हो गया। तनवीर का आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बड़े भाई मुंतज़िर की आंख में पंच मारकर घायल कर दिया। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती कराया। हमला करने वालों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायल युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
…….

Related posts