धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।

थाना गागलहेड़ी के गांव कुम्हार हेड़ा में चोरों ने दुकान में सेंध लगा कर वेल्डिंग मशीन सहित लोहे का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली निवासी मुहम्मद अहमद पुत्र आबिद की थाना गागलहेडी क्षेत्र के गांव कुम्हारहेड़ा में वेल्डिंग की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर कटर व लोहे का सामान चोरी कर लिया। सुबह को दुकान पर पहुंचने पर दुकान स्वामी को घटना का पता चला। पीड़ित ने गागलहेड़ी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

