Amethi UP: बाइक सवार की आमने सामने को टक्कर में हुई मौत, गांव में पसरा मातम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तिलोई क्षेत्र की चिलूली ग्राम पंचायत के पूरे कोहली गांव निवासी पवन मिश्रा अपनी दो बेटियों को लेकर बाइक से ससुराल की ओर जा रहे थे। तभी शंकरगंज चौकी क्षेत्र में उमरवल गांव के पास उनकी बाइक से सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने से आ रहे शंकरगंज निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन मिश्रा और उनकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पवन मिश्रा को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही पवन ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल दोनों बेटियों को रेफरल अस्पताल लोधवरिया से उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहाँ पर एक की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। वही दुर्घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया गया कि पवन मिश्रा की पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में सीतापुर में ड्यूटी पर तैनात थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्राम प्रधान विष्णु सिंह अस्पताल पहुँचे, लेकिन तब तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। गांव में गम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि आज दोपहर बाद पवन मिश्रा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts