Amethi UP: बहन ने जमीन के चंद टुकड़ों के लिए भाई की करा दी हत्या,चार अभियुक्त गिरफ्तार

Dhara lakshya samachar

अमेठी। थाना अमेठी पुलिस के द्वारा हत्या का खुलासा, हत्या में शामिल 05 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, अभियुक्तों की निशानदेही पर 03 लाठी-डंडे (आलाकत्ल) बरामद किये गए है। वादी धर्मराज पुत्र स्व0 शिवचरन निवासी ग्राम टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी के द्वारा थाना अमेठी पर लिखित तहरीर दी गई थी कि उनके बड़े भाई निर्मल मजदूरी करके घर आ रहे थे कि तभी पूरे तिवारी गांव के विद्युत पावर हाउस के पास उनके पड़ोस के रवि, उनकी बहन सतना के दामाद हुबलाल अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डण्डों से पीटकर हत्या कर दिया है।

तथा यह भी बताया गया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हत्या की घटना में उनकी बहन सतना व उनकी पुत्री शोभा व करमइता भी साजिश में शामिल हैं।

उक्त सूचना पर थाना अमेठी पर मु0अ0 सं0 293/25 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षका अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे।

अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना अमेठी पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों व मुखबिर की सूचना पर हत्या में शामिल 05 अभियुक्तों 1.दिवाकर पुत्र कृष्णदेव, 2.शिव प्रसाद पुत्र राम प्रताप, 3.वंशराज उर्फ बंटू पुत्र लाल जी, 4.अरुण कुमार पुत्र स्व0 कड़ेदीन, 5.सतना पत्नी स्व0 शिवरतन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अरुण व सतना का पारिवारिक संबंध है व मुहबोली बुआ हैं।

सतना व उनके भाई निर्मल के मध्य जमीनी विवाद था इसीलिए सतना अरुण के साथ मिलकर निर्मल (मृतक) को मारकर जमीनी विवाद से छुटकारा पाना चाहती थी। अरुण ने अपने 03 साथी दिवाकर, शिव प्रसाद व वंशराज उर्फ बंटू को सतना के घर बुलाकर सतना के साथ बैठकर निर्मल को मारने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत दिवाकर, शिव प्रसाद व वंशराज उर्फ बंटू ने मिलकर मजदूरी करके वापस लौट रहे निर्मल को रास्ते में पूरे तिवारी गांव विद्युत पावर हाउस के पास लाठी/डण्डों से मार कर भाग गये थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त 03 लाठी-डंडे बरामद हुए।

Related posts