Lucknow UP: राजधानी ग्रुप का पांचवां वर्षगांठ: सपनों और सफलता का उत्सव

लखनऊ में भव्य आयोजन ने दिखाया कंपनी का विजन और जोश

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2025: राजधानी ग्रुप ने अपने पांचवें स्थापना दिवस को होटल डैमसन पाम, सुशांत गोल्फ सिटी में शानदार मेगा सेमिनार और जय घोष कार्यक्रम के साथ मनाया। चेयरमैन श्री संजय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर आयोजन शुरू किया, जिसमें निदेशक श्री शुएब अहमद, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सरिता सिंह और बिजनेस हेड श्री दिग्विजय नाथ गुप्ता शामिल रहे।

पांच साल की उपलब्धियों और भविष्य के सपनों पर चर्चा हुई। श्री संजय सिंह ने कहा, “हमारा सफर विश्वास, मेहनत और एकजुटता का उत्सव है। हम बड़े लक्ष्यों के लिए तैयार हैं।” श्रीमती सरिता सिंह ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों की योजनाएं साझा कीं। श्री शुएब अहमद ने गुणवत्ता और विस्तार पर जोर दिया, जबकि श्री दिग्विजय नाथ गुप्ता ने हर व्यक्ति तक विश्वास पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

सिल्वर, गोल्डन, डायमंड, प्लैटिनम, सफायर और जोनल क्लब लीडर्स को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर श्री शुएब अहमद ने सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बनाया, जिसमें कर्मचारियों और सहयोगियों ने उत्साह दिखाया। टारगेट हासिल करने वाले लीडर्स को पुरस्कार दिए गए, जो कंपनी की प्रेरणा और विजन को दर्शाते हैं। यह आयोजन राजधानी ग्रुप के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बना।

Related posts