Balrampur UP: खेल में जनजातीय विद्यालय और चैनपुर टीम भिड़ी, चैनपुर हुई विजई

आमिर खान धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

जरवा बलरामपुर । कोतवाली जरवा के ग्राम चैनपुर निश्चलपुर में रविवार को आयोजित पब्लिक पुलिस समन्वय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी शाहिद खान व प्रधान अरशद खान, रहीम खान व जनजातीय विद्यालय के प्रधान लिपिक राजाराम प्रजापति ने फ़ीता काटकर व कतारबद्ध हुए चैनपुर टीम के कैप्टन उमेर और जनजातीय विद्यालय टीम कैप्टन शैलेश थारू व अन्य खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल के शुरुवात से ही चैनपुर की टीम जनजातीय विद्यालय की टीम पर भारी रही। जनजातीय टीम अंत में 16 प्वाइंट पर सिमट गई। और 25 प्वाइंट से चैनपुर टीम ने बड़ी जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता व्यवस्थापक प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से आम लोगों व युवाओं का पुलिस से लगाव बढ़ेगा। हम यह कार्यक्रम क्षेत्र के पिछड़े गांव में आयोजित करेंगे जिससे वहां के लोग हमारी कार्यशैली व व्यवहार से परिचित हो सकें।

ग्राम चैनपुर प्रधान अरशद खान ने बताया कि पुलिस के ऐसे कार्य से हमारा पूरा गांव बहुत खुश है। हमारे गांव में ऐसा खेल पहली बार हो रहा है।

ग्रामीण वशीउल्लाह, अब्दुल माजिद, रामकुमार, जफरुल्ला, कमरुल हसन, कुतुबल्लाह आदि ग्रामीणों ने खेल का भरपूर आनंद लेकर सराहा।

Related posts