धारा लक्ष्य समाचार पत्र
जायस/अमेठी। मंगलवार को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे दुकानदार ताज मोहम्मद उर्फ तज्जु पुत्र मुन्ने खान निवासी बहादुरपुर पूर्व प्रमुख रमेश कुमार सिंह की मार्केट में रोज़ाना की तरह अंडा रोल की दुकान पर था। इसी बीच उसने जैसे ही गैस सिलेंडर से चूल्हा जलाना चाहा सिलेंडर में आग लग गई आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई।

आस पास के लोग अपनी अपनी दुकान छोड़ कर भागने लगे जिससे वहां हाईवे पर भी जाम लग गया बढ़ती हुई, आग की लपटों को देख राहगीरों ने पुलिस व फायर स्टेशन पर घटना की सूचना दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सिलेंडर फटने के डर से कोई दुकान के निकट नहीं जा रहा था।

करीब आधे घंटे बाद जब फायर ब्रिगेंड की गाड़ी वहां पहुंची तब काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दुकानदार तज्जू ने बताया कि दुकान में लगी आग से एक सिलेंडर ,45 ट्रे अंडा, दुकान का फर्नीचर, बर्तन, एक बोरी आटा, सिलेंडर,जलकर राख हो गया है। फायर स्टेशन जायस के दीवान यमुना प्रसाद ने बताया कि आग से लगभग 25, 30 हज़ार का नुकसान हुआ है।
