SAHARANPUR NEWS एक साल से शोपीस बने ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद के लगाए नारे 

 

वार्ड नंबर 5 सड़क दुधली में प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर चालू कर आपूर्ति शुरू करने की मांग

धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
वार्ड नंबर पांच सड़क दुधली में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में एक साल पहले 100 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर रखे गए थे, लेकिन आज तक चालू नहीं किए गए।
पार्षद डॉ. मंसूर अली ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर ईदगाह वाले कब्रिस्तान के पास, दूसरा वकील के कारखाने के सामने और तीसरा इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने रखा गया है। एक साल से तारों का जाल बिछा दिया गया है, लेकिन विधुत आपूर्ति शुरू नहीं हुई। ट्रांसफार्मर शोपीस बनकर रह गए हैं। सभी लोगों ने विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत की गई, पर समाधान नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर बिजली की बात कहते हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। सरकार को विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शन में नाराज महिलाओं व पुरुषों ने जल्द ट्रांसफार्मर चालू कर आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। हसीन, वाजिद, सुनीता, वकील, शकीरा, मुन्नी, चमन सिंह, बबलू, सद्दाम हुसैन, कल्लू, सोमान आदि मौजूद रहे।

Related posts