Amethi UP : दानवीर भामाशाह सुरेंद्र बहादुर सिंह का अमेठी में हुआ भव्य स्वागत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जिला ब्यूरो – रवि प्रकाश द्विवेदी

अमेठी। विश्व प्रसिद्ध दानदाता स्व. बाबू रतन पाल सिंह के सुपुत्र एवं पूर्व विधायक भामाशाह क्षत्रिय कुलशिरोमणि सुरेंद्र बहादुर सिंह का मंगलवार को अमेठी रेलवे स्टेशन पर राघवेंद्र प्रताप सिंह (राघवेंद्र सरकार) की अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इसके पश्चात वे केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तारापुर संग्रामपुर पहुँचे, जहाँ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों ने पुष्पवर्षा व आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया।

विद्यालय अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, प्रबंधक सदस्य राघवेंद्र सरकार, क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष बाबू संत बक्श सिंह, प्रधानाचार्य बजरंग बहादुर सिंह एवं उपप्रधानाचार्या निशा सिंह ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने वह विकास कर दिखाया जो 40 वर्षों में नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि “हमारा जीवन राष्ट्र को समर्पित है, राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं।”

विद्यालय प्रबंधक राघवेंद्र सरकार ने बताया कि बाबूजी ने भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु ₹1,11,11,111 का दान दिया है। साथ ही उदय प्रताप महाविद्यालय काशी में एक करोड़ रुपये से कॉमर्स भवन का निर्माण कराया और हर वर्ष रायबरेली जेल में कैदियों को भोजन कराते हैं।

कार्यक्रम का संचालन पूनम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेर बहादुर सिंह, पर्यावरणविद् त्रिवेणी सिंह, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related posts