Amethi UP : चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने कि, की गई शिकायत, दिए जांच के आदेश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जिला ब्यूरो रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी रिंकू

अमेठी। विकास खण्ड अमेठी क्षेत्र के ग्राम सभा दलशाहपुर में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आशीष सिंह से इसकी शिकायत की। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा की सुरक्षित चारागाह भूमि पर कब्जा कर धान की फसल बो दी है।

शिकायत कर्ता विवेक पांडेय पुत्र विनोद कुमार सहित दलशाहपुर के दर्जनों ग्रामवासियों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 666 और 676 राजस्व अभिलेखों में चारागाह के रूप में दर्ज हैं।

लेकिन मौजूदा ग्राम प्रधान आरती गुप्ता पत्नी राजकुमार गुप्ता ने इन भूखंडों की जोताई करवा कर धान की खेती करा दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि चारागाह पर कब्जे से पशुओं के चरने की जगह खत्म हो गई है और ग्राम सभा की संपत्ति को

नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल को मामले की जानकारी होने के बावजूद सही रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा रही है, जिससे कार्रवाही में बाधा उत्पन्न हो रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम आशीष सिंह ने राजस्व विभाग को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चारागाह जैसी सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts