धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड, जिला सहारनपुर के जिला कार्यालय, प्रीत विहार जनता रोड पर आत्मीय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी साथी परिवार की तरह एकत्रित हुए। सभी ने भगवान विश्वकर्मा जी का श्रद्धापूर्वक स्मरण एवं नमन करते हुए सृजन, श्रम, हुनर और मेहनत को सम्मान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।साथ ही प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी केवल निर्माण और शिल्प के प्रतीक ही नहीं, बल्कि मेहनत, कौशल और कर्म की प्रेरणा हैं। व्यापारी, कारीगर और श्रमिक समाज अपनी मेहनत से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे अवसर हमें अपने मेहनतकश समाज के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का भाव और मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि संगठन के लिए सबसे बड़ी ताकत उसके पदाधिकारी नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारा और एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहने वाला व्यापारी परिवार है। हमारा संकल्प है कि व्यापारी हितों के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्रहित के प्रत्येक विषय पर पूरी मजबूती और आत्मीयता के साथ कार्य किया जाए।कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिव्या लोक त्यागी, जिला संगठन मंत्री राघव पांडे, जिला मंत्री शशांक सैनी, युवा जिला अध्यक्ष जोली प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष नवदीप राणा, दीपक त्यागी, अंशुल चौधरी, शक्ति राणा, पवन शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी साथी उपस्थित रहे।
