Amethi UP : संग्रामपुर के सभी 14 उप केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर की गई बैठक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र के 14 उपकेंद्र पर टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक में एएनएम,आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थित में यह बैठक आयोजित की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि बच्चों के जीवित रहने की कुंजी टीकाकरण है। उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए सबसे किफायती तरीका टीकाकरण है। इस लिए टीकाकरण अभियान को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक गुरुवार को सभी 14 उपकेंद्र पर टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक की जाती है और शनिवार व‌ बुधवार को टीकाकरण अभियान चलाया जाता है।

टीकाकरण लाभार्थियों में गर्भवती महिला, नवजात शिशु से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को विशेष प्रकार का टीका लगता है। वही 10 से 16 वर्ष के बच्चों को टीटी का टीका लगाया जाता है।

यह बैठक क्षेत्र के भवसिंहपुर, पुन्नपुर, बड़गांव, कंसापुर, धोए, मिश्रौली माफी, पतापुर सहित 14 उप केंद्रों पर बैठक की गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से एएनएम त्रिशना सिंह, आशा नंदनी, सुनीता, किरन, निशा, सुनीता, बीनू पटेल, पूनम सिंह, अमरावती, कोमल देवी आदि की स्वास्थ्य टीमों ने बैठक में शामिल होकर कर टीकाकरण अभियान की समीक्षा की।

Related posts