धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा तारापुर निवासी सुरेश सिंह पुत्र भवानी फेर सिंह के घर में आज अज्ञात कारणों आग लग गई।

आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि घर में रखे सारे सामान रजाई, गद्दे, गेहूं, चावल, चारपाई, कपड़े और घर रखें सभी जरूरी सामान जलकर राख हो गए।

ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बड़े मुश्किल से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया की सुरेश सिंह का घर कच्चा है और यह बहुत ही गरीब हैं, उनकी स्थिति बहुत नाजुक है।
आग लगने से कच्चे घर में छप्पर के नीचे रखा पूरा घर जलकर राख हो गया, घर में रखे सामान और खाने के लिए एक भी दाना नहीं रह गया है।
