Sitapur Uttar Pradesh: उपाध्यक्ष महिला आयोग अपर्णा यादव ने किया नैमिषारण्य सीएचसी व वृद्धाश्रम का निरीक्षण

 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) अपर्णा यादव ने गुरुवार शाम नैमिषारण्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, एक्स-रे, पैथोलॉजी, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड और औषधि भंडारण कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड से बचाव हेतु मरीजों को हीटर उपलब्ध कराए जाएं तथा ओपीडी में आयुष्मान सेंटर और कन्या सुमंगला योजना से संबंधित सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

 

इसके पश्चात उपाध्यक्ष वृद्धाश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्र बालिकाओं को ₹25,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। साथ ही उन्होंने वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181) की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया।

अपर्णा यादव ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद करते हुए उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related posts