धारा लक्ष्य समाचार
शफीक अहमद

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी और नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार के नेतृत्व में स्वाट टीम और अटरिया थाना पुलिस ने अटरिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बाह्य जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
घटना 21 नवंबर 2025 की है। वादी श्यामसुन्दर प्रसाद अपनी DCM (UP54AT6649) में पुलवामा से सेव लेकर मऊ जा रहे थे। सुबह लगभग 3:45 बजे टायर पंचर होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़ा था तथा चालक और परिचालक वहीं सो रहे थे। इसी दौरान चारों आरोपी गाड़ी का दरवाजा खोलकर वादी के पर्स से लगभग ₹33,200 नकद, कपड़े, एक मोबाइल फोन (विवो) और दो चांदी की अंगूठियां लूट ले गए तथा मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 345/2025 धारा 309(4) BNS के अंतर्गत पुलिस ने जांच को तेज किया और ग्राम सहजनपुर मोड़, अटरिया के पास से चारों अभियुक्त—
1. पिन्कू कंजड़ उर्फ विवेक पुत्र अमर सिंह
2. शनी कंजड़ उर्फ भोला उर्फ रोहित पुत्र रामू कंजड़

3. शनी कंजड़ पुत्र राजू उर्फ रजऊवा
4. रविन्द्र कंजड़ उर्फ मोटा पुत्र लाल बहादुर
निवासी ग्राम ओमपुरी थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई—को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे गैंग बनाकर हाइवे और सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों एवं राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना से संबंधित ₹14,300 नकद, कछुआ आकृति की चांदी की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP74 AP 3262 (होंडा हॉर्नेट), दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस 315 बोर तथा लोहे की चैनें, टॉर्च, पेचकस, सनसी, छेनी, रिंच और सरिया का टुकड़ा बरामद किया। शेष माल आरोपियों द्वारा खर्च किया जाना पाया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 310(2)/317(3) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। साथ ही एक अन्य मुकदमा मु0अ0सं0 351/2025 धारा 313 BNS व 25(1-बी) आर्म्स एक्ट में पंजीकृत करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट अंतर्गत सीज किया गया है। गैंग के तीन अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
इस सफलता में अटरिया थाना पुलिस टीम—प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक विशम्भर दयाल, उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अन्सार रिजवी, उपनिरीक्षक महेश पाल, कांस्टेबल अश्वनी, कांस्टेबल शेखर, कांस्टेबल तेजवीर, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल सोनू गिरी—तथा स्वाट टीम के निरीक्षक सतेन्द्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल सराफत अली, कांस्टेबल सैंकी यादव और कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश शामिल रहे।
