Barabanki UP: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अलादादपुर के पास दो कारों की टक्कर में एक महिला घायल

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अलादादपुर के पास दो कारों की टक्कर में एक महिला घायल हो गईं। घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी वाहन से लखनऊ ले जाया गया है।

यह हादसा अलादादपुर के पास ओवरब्रिज पर हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रिज पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण लगे बैरियर से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। इसके ठीक पीछे आ रही दूसरी कार भी उससे टकरा गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में शामिल पहली कार अल्ट्रोज (UP 32 MW 1753) थी, जिसे प्रदीप कुमार श्रीवास्तव चला रहे थे। वे अमरूदही, कृष्णानगर, लखनऊ के निवासी हैं और लखनऊ जा रहे थे। पीछे से टक्कर मारने वाली दूसरी कार स्विफ्ट डिजायर (UP 32 HI 3205) थी, जिसे प्रदीप कुमार पांडेय चला रहे थे। वे रामविहार कॉलोनी, मड़ियांव, लखनऊ के रहने वाले हैं।

इस टक्कर में अल्ट्रोज कार में सवार एक महिला घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया।

Related posts