Saharnpur UP: आई.एम.ए की मासिक बैठक का आयोजन हुआ जी पी ओ रोड स्थित होटल के सभागार

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर

सहारनपुर मासिक बैठक में फोर्टिस एस्कार्ट्स हास्पिटल नई दिल्ली से आए वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉक्टर जिले सिंह मैहरवाल ने वाल्वुलर हार्ट रोग की सर्जरी के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।उन्होने कहा कि 50 वर्ष से कम उम्र के रोगी को मैकेनिकल वाल्व तथा50 वर्ष से ज्यादा उम्र के रोगी को टिश्यू वाल्व लगाया जाना चाहिए और उन्होने कहा कि वाल्वुलर सर्जरी अब बहुत सरल हो गई है।डॉक्टर रजत बंसल, पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ ने एल्कोहल और लीवर रोग के बारे मे जानकारी दी।

डॉक्टर रजत ने बताया कि एल्कोहल का सेवन किसी भी मात्रा मे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है,और लगातार एल्कोहल के सेवन से लीवर मे फाइबरोसिस हो जाता है और लीवर काम करना बन्द कर देता है।आई.एम.ए अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने से सभी चिकित्सको से अनुरोध किया कि सामाजिक कार्यो मे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले तथा गरीब मरीजो का विशेष ध्यान रखे।

इस मौके पर आई.एम.ए द्वारा डॉक्टर मंदीप सिंह का,आई.एम.ए प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया।आई.एम.ए सचिव डॉक्टर नीरज आर्य के द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर कलीम अहमद के द्वारा किया गया।इस मौके पर डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर अनिल मलिक, डॉक्टर अनीता मलिक, डॉक्टर डी के तिवारी, डॉक्टर स्वर्णजीत सिंह, डॉक्टर डी के गुप्ता, डॉक्टर सी एस चोपडा, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर रविकांत,

डॉक्टर रिक्की चौधरी,डॉक्टर पंकज खन्ना, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, डॉक्टर रेणू शर्मा, डॉक्टर दीपशिखा खन्ना, डॉक्टर वन्दना वर्मा, डॉक्टर सुभाष सहगल,डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर प्रशान्त खन्ना, डॉक्टर पूजा खन्ना, डॉक्टर अरुण अनेजा, डॉक्टर संजय कपिल,डॉक्टर उत्कर्ष नौसरान, डॉक्टर राज खन्ना, डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा, डॉक्टर रोहन मेहरा,डॉक्टर सुशील कुमार आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts