धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भेटुआ/अमेठी। जनपद अमेठी के भेटुआ ब्लॉक स्थित हारीपुर माहना तिराहे पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। श्री भगवान भवन के पास आयोजित इस मेले में ग्रामीण क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है और क्षेत्रीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, बच्चों के लिए झूला और खिलौने की भी दुकान लगी स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मेला कई वर्षों से लगता आ रहा है और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुका है। ग्रामीणों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे वर्ष दर वर्ष और बेहतर रूप में आयोजित होने की कामना की।
मेले के मुख्य आयोजक पवन कुमार शर्मा ताऊ थे। आयोजन में शैलेन्द्र पाल कल्लू , समाजसेवी रविंद्र सिंह ( रवि शहरी) राजेश, महेश, अच्छेलाल उपाध्याय, शशीकांत तिवारी, योगेश, राकेश यादव, अनिल सैनी, ओमप्रकाश यादव, राज अग्रहरि और अशोक यादव स्थानीय गायक संतोष यादव, उमाशंकर सिंह ऋषि यादव सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों ने सहयोग किया।
मेले की सुरक्षा व्यवस्था में पीपर पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पाल मौजूद रहे जिससे मेला शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

