Amethi UP : संग्रामपुर क्षेत्र के उमापुर मैदान में आयोजित भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई संपन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

चौटाला में इमली गांव के पप्पू तो वहीं सिंधी दौड़ मे अनवर सभासद लखनऊ के घोड़े ने बाजी

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत उमापुर के मैदान में पारंपरिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती स्वर्गीय विभा पांडेय जी की पुण्यस्मृति मे एडवोकेट सदाशिव पांडेय के द्वारा कराया जाता है।

जिसमें क्षेत्रीय परंपराओं और ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार अमेठी उपस्थित रहे। इनके साथ ही साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला तथा ब्लॉक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गौरीगंज चंद्र प्रकाश मिश्र ‘मटियारी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त किसान मोर्चा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र, जिला प्रचारक पवन जी, कांग्रेस नेता अरविन्द चतुर्वेदी, पीठाधीश्वर कालिकन धाम श्री महराज, राम कृष्ण पांडेय, महेन्द्र पांडेय, रामेन्द्र नाथ पांडेय,भूपेंद्र पांडेय, मंगल पांडेय सहित सैकड़ों राजनीतिक, सामाजिक एवं क्षेत्रीय गणमान्य व कार्यकर्ता लोग मंच पर मौजूद रहे।

घुड़दौड़ प्रतियोगिता में चौटाला दौड़ और सिंधी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज़ के क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे। पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

चौटाला घोड़ा दौड़ में
प्रथम स्थान इमली गांव (वारिसगंज) के निवासी पप्पू ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर अनवर सभासद, लखनऊ रहे। सिंधी घोड़ा दौड़ में
प्रथम स्थान अनवर सभासद, लखनऊ ने हासिल किया और द्वितीय स्थान पप्पू मलांवा के नाम रहा।

विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन में अनुशासन एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और उत्सवपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे ग्रामीण खेल संस्कृति को नया उत्साह मिला। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान पांडेय ने किया।

Related posts