Amethi UP : शीत लहर आते ही समाजसेविका कंचन गुप्ता को आई वृद्धाश्रम की याद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जनपद की जानी-मानी समाजसेविका कंचन गुप्ता को गौरीगंज में राजगढ़ ग्राम में स्थापित वृद्ध जन आवास पहुंचीं जहां सभी वृद्ध जनों और माताओं का कुशलक्षेम पूछा और ठंड को देखते हुए सभी बुजुर्गों में वस्त्र वितरित किया ‌, विदित हो कि सदैव से ही उन सभी के लिए जो असहाय और जरुरतमंद है उनके लिए सदैव निस्वार्थ भाव से सेवा सहायता हेतु तत्पर रहतीं हैं।

अभावग्रस्तों असहायों के प्रति सदैव से ही सेवा भाव रखने वाली समाजसेविका कंचन गुप्ता ने एक बार फिर से अपनी सेवा भाव का परिचय दिया है जहां उन्होंने जनपद के राजगढ़ गौरीगंज स्तिथि वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी माताओं एवं बुजुर्गों को आवश्यक वस्त्र मुहैय्या कराया वहीं समाजसेविका कंचन गुप्ता के पहुंचते ही जहां सभी माताओं ने उन्हें देखते ही भाव विभोर होकर गले से लगा लिया।

समाजसेविका द्वारा उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया एवं घंटों बातें करते हुए अपना बहुमूल्य समय व्यतीत किया।

विदित हो कि आए दिन इस वृद्ध आश्रम पहुंचकर यथासंभव मदद कर उत्कृष्ट योगदान देती रही हैं।
सभी वृद्ध जनों ने एवं माताओं ने समाजसेविका का आभार व्यक्त किया और कहा की आपके आने से मन प्रफुल्लित हो जाता है और आपकी अपनत्व की भावना ने हम सभी को एक बंधन में बांध रखा है, और आपके आने से ऐसा लगता है की कोई अपना आया है।

बातचीत के दौरान समाजसेविका कंचन गुप्ता ने कहा कि यह हमारी कोई पहल नहीं है, यह हमारा सौभाग्य है जो ईश्वर ने मुझे चयनित करते हुए जन्म से ही सेवा भाव का भाव दिया है, यदि जहां आप इसका सामाजिक परिणाम देखोंगे तो पाएंगे कि सेवा भाव से समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाया जा सकता है, और कहा कि बुजुर्गों की सेवा करने से आयु विद्या यश व बल धन जैसी चीजें भी बढ़ती है वहीं समाजसेविका के साथ वृद्धाश्रम की अधीक्षक ने कहा कि सेवा भाव से लोगों की जिंदगी में बदलाव आ सकता है।

इस मौके पर वृद्धाश्रम की अधीक्षक वहीदा खान व दीपक पाठक पत्रकार अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts