Amethi UP : खेल मैदान से हटाया गया अतिक्रमण, चलाया गया साफ-सफाई अभियान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

युवाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ खेल मैदान मेरी पहली प्राथमिकता – प्रधान प्रत्याशी रविन्द्र सिंह (रवि)

भादर/अमेठी। शहरी गांव में प्रधान प्रत्याशी रविन्द्र सिंह रवि के नेतृत्व में खेल के मैदान से अतिक्रमण हटवाकर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। लंबे समय से कब्जे और अव्यवस्था के कारण मैदान उपयोग में नहीं आ पा रहा था, जिससे क्षेत्र के युवाओं और बच्चों में नाराज़गी थी।
अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों— आज़ाद सिंह, आदर्श सिंह, शुभम सिंह, प्रभात सिंह और हरिशरण— ने विशेष सहयोग देकर मैदान को पूरी तरह साफ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैदान को फिर से खेल योग्य बनाने की इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। बच्चों तथा गांववासियों ने प्रधान प्रत्याशी रविन्द्र सिंह रवि के प्रति आभार व्यक्त किया।
रविन्द्र सिंह रवि ने बताया कि शहरी गांव के युवाओं और बच्चों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और खुले खेल मैदान की आवश्यकता थी। यह हमारा अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी। मैं वादा करता हूं कि चुनाव के बाद इस मैदान का पूर्ण विकास कर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। खेल हमारी नई पीढ़ी को अनुशासन, ऊर्जा और दिशा देता है— इसे मजबूत करना मेरी प्राथमिकता है।”
ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्रवाई से बच्चों को खेल-कूद के लिए एक बेहतर स्थान मिलने की उम्मीद जगी है और गांव में सकारात्मक माहौल बना है।

Related posts