Amethi UP : चण्डेरिया क्रिकेट कप के 22वें सीजन पर अपना कब्जा जमाने के लिए, सभी टीमें दिखा रही अपना शानदार प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता चण्डेरिया क्रिकेट कप 22वां सीजन के चौथे दिन शनिवार को छह टीमों के बीच तीन मैच खेला गया। पहला मैच गौरीगंज और औरंगाबाद के बीच खेला गया। औरंगाबाद की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गौरीगंज की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में के मैच में 79 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद टीम 75 रनों पर सिमट गई। गौरीगंज की टीम ने चार रनों से यह मैच जीत लिया। वारिस पठान जो कि 5 विकेट लेकर इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने।

दूसरा मैच रायबरेली और हथकिला के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायबरेली की टीम ने 110 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुए हथकिला की टीम 80 रनों पर ही सिमट गई। हथकिला टीम के कप्तान वीरू जुझारू पारी खेलते हुए 45 रनों का योगदान दिया फिर भी मैच हार गए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच रायबरेली टीम के नूर आलम बने।

चौथा प्री क्वाटर मैच गौरीगंज और पोथाई रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें रायबरेली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 102 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरीगंज की टीम मात्र 51 रन में ही सिमट गई। रायबरेली टीम के नूर आलम 48 रन बनाकर इस मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गए।

पोथाई रायबरेली इस मैच को जीतकर सुपर आठ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।

आयोजक टीम के सदस्य मोहम्मद कैफ खान ने बताया कि रविवार को पहला मैच बनकेपुर सुल्तानपुर और गूंगवाछ अमेठी के बीच खेला जाएगा।

दूसरा मैच उदयपुर प्रतापगढ़ और भाई बाजार के बीच खेला जाएगा। चारों टीमों से जितने वाली दो टीमों के बीच प्रतियोगिता का दूसरा प्री क्वार्टर मैच खेला जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान तुफैल खान, मो. दाऊद खान, डॉ. इस्लाम खान, अकमल खान, मो. कैफ सलमान, अब्दुल रहमान, मुनव्वर खान, गुलाम मुहम्मद और अल्ताफ खान सहित आयोजक मंडल का युवा स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts