धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। समाधान दिवस पर थाने पर आएं हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
थाना समाधान दिवस पर कुल 17 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही आपसी सुलह-समझौते करवा कर निस्तारण कर दिया गया। 3 शिकायतों के लिए टीम गठित की गई है, जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण सप्ताह भर में स्थलीय निरीक्षण के बाद किया जाएगा।
समाधान दिवस के दौरान उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र यादव और राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह, क्षेत्र के कुछ लेखपाल व भारी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

