जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ निरीक्षण, बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद
सीतापुर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सक्सेना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कारागार सीतापुर का मासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
निरीक्षण में अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश तृतीय, मो. शफीक, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी एवं सीजेएम राजेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह व जेलर राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।
महिला व किशोर बैरक सहित अन्य बैरकों, अस्पताल एवं पाकशाला का निरीक्षण किया गया। ठंड को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बंदियों ने कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और कोई शिकायत सामने नहीं आई।
अधिकारियों ने धारा 436-ए सीआरपीसी के तहत पात्र विचाराधीन बंदियों की सूची नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधिक शिविर में महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों की जानकारी दी गई। कुल मिलाकर कारागार की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।

