बडवल कस्बे के व्यापारियों का सामूहिक फैसला

त्रिवेदीगंज बाराबंकी: थाना लोनी कटरा क्षेत्र के बड़वल चौराहे पर मंगलवार को व्यापारी बंधुओ की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे सभी दुकानदारों ने व्यापार मंडल का एक ग्रुप बनाया और आपस मे चर्चा की। सभी ने एक राय होकर बाजार की साप्ताहिक बंदी शनिवार के दिन करने का निर्णय लिया। अब बड़वल कस्बे में नए साल के साथ साप्ताहिक बंदी शनिवार को रहेगी।पदाधिकारियों ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वह ग्रुप से लेफ्ट ना हों।
नई नई जानकारी ग्रुप के माध्यम से भेजी जाएंगी। अगर कोई व्यापारी बंधु साप्ताहिक बंदी के दिन अपनी दुकान खोलते हुए पाया गया तो उसे एक हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। इस साप्ताहिक बंदी में मेडिकल स्टोर नाई की दुकान बेकरी होटल पान की गुमटी शामिल नहीं है
इस मौके पर हिमांशु शर्मा,सुनील पटेल,पिंटू वर्मा, जितेंद्र वर्मा,प्रेम सोनी,राजेश चौरसिया, उमेश चौरसिया,अनूप,सैयद, सखावत हुसैन, रहे मौजूद।

