Barabanki Uttar Pradesh: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी । सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी में युवा सम्राट स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्र अमन सोनी के संयोजन में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न ख्यातिप्राप्त कवियों— राजकुमार सोनी,  आदर्श (बाराबंकी),  प्रदीप महाजन,  अनुभव , निर्भय निश्चल  व लखनऊ की मशहूर कवयित्री वंदना विशेष —ने सहभागिता करते हुए अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को भावविभोर किया।

कार्यक्रम में सभी कवियों को पूर्व प्रधानाचार्य  राजकुमार तिवारी  एवं वर्तमान प्रधानाचार्य  शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts