Riva MP : छोटे व्यापारियों को अब मिलेंगे स्वनिधि के तहत 1 लाख प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 1 लाख लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड का किया गया शुभारंभ

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 1 लाख लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ एवं ऋण वितरण का राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। रीवा में सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान शहर के लाभान्वित हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए। साथ ही विशेष अभियान के अंतर्गत 30 पात्र हितग्राहियों से क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को पथ विक्रेताओं एवं छोटे व्यापारियों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया तथा इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में लेखा समिति अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती अमिता सिंह, पार्षद अंबुज रजक,  नंदलाल ताम्रकार एवं दारा सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर निगम से उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एम.एस. सिद्दीकी, सिटी मिशन मैनेजर अभिमन्यु सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related posts