उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।
वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में प्रो. आनंद कुमार त्यागी, माननीय कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर माननीय कुलपति महोदय ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शैफाली वर्मा ठकराल द्वारा माननीय कुलपति महोदय का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. अभिषेक अवस्थी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, स्कूल ऑफ स्टडीज (बायोटेक्नोलॉजी), शहीद वीर कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे, जिनका अंगवस्त एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक के रूप में प्रो. आनंद शंकर चौधरी, इतिहास विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी तथा सह-संयोजक के रूप में प्रो. शैफाली वर्मा ठकराल, विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग एवं डॉ. प्रतिभा सिंह, मनोविज्ञान विभाग की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. भारती कुशवाहा, समाज कार्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी रहीं।
आयोजन के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश की संस्कृति, परंपरा एवं गौरव को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। माननीय अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की रंगोलियों का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में गायन प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया।
यह कार्यक्रम मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शैफाली वर्मा ठकराल के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. मुकेश कुमार पंथ, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. दीपमाला बागहेल, डॉ. कंचन शुक्ला एवं डॉ. अभिषेक मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रुप ‘ए’ ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें पूजा, नेहा, श्रुति गुप्ता एवं अन्नु शामिल रहीं।
ग्रुप ‘बी’ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जिसमे सृष्टि सिंह, मिली राव, निहारिका यादव एवं ज्योति मौर्या ने सहभागिता की। वहीं ग्रुप ‘सी’ ने तृतीय स्थान अर्जित किया, जिसमें शिफा, शानू सिंह, गजेंद्र उपाध्याय, सोनल प्रजापति, दीपिका सिंह एवं आदर्श चौहान शामिल रहे।प्रतिभागी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, टीमवर्क एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की माननीय अतिथियों द्वारा सराहना की गई।
समूचा कार्यक्रम अत्यंत सफल, अनुशासित एवं सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रहा। मनोविज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक सहभागिता एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

