Amethi UP : अमेठी में शंकराचार्य प्रकरण पर उबाल, सपा महिला जिलाध्यक्ष का तीखा प्रदर्शन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। अमेठी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन के बाद प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में अमेठी में सपा महिला जिलाध्यक्ष *गुंजन सिंह* के नेतृत्व में जोरदार और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया।

टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में शंकराचार्य के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां दुग्ध और गंगाजल से विधिवत स्नान कर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रतिभा यादव, रीता देवी, संगीता, रेनू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और संत समाज मौजूद रहा।

इस मौके पर गुंजन सिंह ने तीखा बयान देते हुए कहा, “संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल एक शंकराचार्य का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज के सम्मान का सवाल है। सरकार अगर चुप रही तो महिलाएं सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगी।”

महिलाओं ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों का विरोध किया और सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।

Related posts