धारा लक्ष्य समाचार पत्र
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
भेंटुआ/अमेठी। सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक 77 वां गणतंत्र दिवस पर्व पर सभी शैक्षिक संस्थानों के साथ सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक उच्च प्राथमिक हो के साथ कंपोजिट विद्यालयों में भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सोमवार को कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में प्रधानाध्यापक अमर बहादुर सिंह ने सहायक अध्यापक विद्या सिंह, हेमचंद्र पांडेय ,प्रदीप कुमार ,सोनी सिंह ,सुमन देवी और सर्वेश कृष्ण के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद परिसर में मौजूद सभी अभिभावक और बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समाजसेवी शशिकांत तिवारी, मनोज कुमार यादव और संतोष कुमार बरनवाल ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार यादव राम बोध, राजेश कुमार अग्रहरि,प्रेमा निर्मला आदि अभिभावकों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
समाजसेवी शशिकांत तिवारी की ओर से विद्यालय के सभी छात्राओं को पुरस्कार के रूप में कलम प्रदान किया गया।
उन्होंने बच्चों को मन और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

