Varanasi UP….आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। की

चंदौली।रामनगर ग्राम मन्नापुर स्थित आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार यादव उर्फ बब्बू ने संपन्न कराया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे मरीजों को गणतंत्र दिवस के महत्व, भारतीय संविधान और नागरिकों के अधिकार व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि अजीत कुमार यादव ने अपने संबोधन में आदर्श फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और नशा मुक्ति अभियान को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने केंद्र में रह रहे मरीजों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में आचार्य उमेश द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी, संजय चतुर्वेदी, सरोज राय, शिव शंकर पाण्डेय, कन्हैया यादव, बुद्धि राम सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और आपसी धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts