Varanasi UP…राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य ध्वजारोहण एवं विशाल तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन ।

राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य ध्वजारोहण एवं विशाल तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन ।

वाराणसी राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य ध्वजारोहण एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन जवाहरलाल नेहरू मार्केट, इंग्लिशिया लाइन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि
गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। देश के निर्माण में स्ट्रीट वेंडर्स अर्थात फेरी-पटरी ठेला व्यवसायियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो प्रतिदिन ईमानदारी से परिश्रम कर शहर की अर्थव्यवस्था को गति देते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित काशी का निर्माण तभी संभव है जब नगर प्रशासन और पथ विक्रेता आपसी सहयोग से कार्य करें। पथ विक्रेता यदि स्वच्छता, यातायात नियमों और नगर निगम के दिशा-निर्देशों का पालन करें तो काशी पूरे देश के लिए एक आदर्श नगर बन सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी सम्मान, सुरक्षा और आजीविका के अवसर प्राप्त करे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिए गणतंत्र की भावना को साकार करने वाली योजना है। इस योजना के माध्यम से ठेला-पटरी व्यवसायियों को बिना किसी भेदभाव के ऋण सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना से न केवल पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता मिली, बल्कि डिजिटल लेन-देन और क्रेडिट सुविधा से उनकी सामाजिक साख भी मजबूत हुई है। स्वच्छता, अनुशासन और नियमबद्ध व्यापार के माध्यम से ही स्ट्रीट वेंडर्स काशी को देश में एक नई पहचान दिला सकते हैं।
भव्य ध्वजारोहण के पश्चात् विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ कार्यालय, जवाहरलाल नेहरू मार्केट, इंग्लिशिया लाइन से प्रारंभ होकर वाराणसी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई लगभग 10 किलोमीटर भ्रमण कर पुनः कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरे शहर में देशभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान एवं स्वच्छता का संदेश प्रसारित हुआ। इस अवसर पर सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, स्वच्छता अपनाने एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में विशेष गरिमामय उपस्थिति के रूप में राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ संरक्षक अजय सिंह बॉबी, डॉ. गौरव प्रकाश,कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माया पाण्डेय ,व्यापारी नेता प्रमोद अग्रहरी, व्यापारी नेता रजनीश कनौजिया, पार्षद मदन मोहन दुबे, पार्षद प्रवीण राय, नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोज कुमार, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी संजय श्रीवास्तव,अधिवक्ता शशांक श्रीवास्तव, अधिवक्ता ऋतुराज श्रीवास्तव,अधिवक्ता शशि राय, चांदनी श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण एवं पटरी व्यवसायी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह जी ने की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निगम जी द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने प्रस्तुत किया।

Related posts