Varanasi UP….पं रामप्रवेश चौबे इंटर कॉलेज एवं पीजी कॉलेज गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित।

पं रामप्रवेश चौबे इंटर कॉलेज एवं पीजी कॉलेज गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित।

वाराणसी पं रामप्रवेश इंटर कॉलेज एवं पीजी कॉलेज के तत्वावधान में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं।कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रबंधक पं. सतीश चौबे ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में कोऑर्डिनेटर देवांश मनीषा चौबे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रिंसिपल पी.के. दुबे, धनंजय चौबे, रीता मिश्रा, दिलीप चौबे, सदर अमीन कनौजिया, कमलेश पांडेय, गणेश चौबे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts