Varanasi UP….50 घंटे के अंदर गुमशुदा मूक बधिर बालक थाना कैंट पुलिस द्वारा बरामद।

50 घंटे के अंदर गुमशुदा मूक बधिर बालक थाना कैंट पुलिस द्वारा बरामद।

वाराणसी दिनांक 24.01.2026 को बादी राजेन्द्र मगर जो जीटीसी 39 बटालियन कैंटोमेंट वाराणसी में सूबेदार मेजर के पद पर नियुक्त हैं ने तहरीर सूचना दिया था कि उनका बेटा जो मूक बधिर है और डाउन सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित हैं कहीं गुम हो गया है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2) मे पीड़ित बालक आयुष घर्ती मगर, उम्र लगभग 15 वर्ष, पुत्र राजेन्द्र घर्ती मगर, निवासी 39 जीटीसी, वाराणसी कैंट, पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी चौकी फुलवरिया दीक्षा पाण्डेय को सुपुर्द की गई। पुलिस द्वारा उक्त गुमसुदा बच्चे की तलाश हेतु विभिन्न संचार माध्यमों से तथा आरटी सेट के माध्यम से प्रसारण किया गया तथा अथक प्रयास करने के उपरांत वह बालक दिनांक 26.01.2026 को कछआ बाज़ार मिर्ज़ापुर से सकुशल बरामद कर लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बालक मानसिक रूप से विशेष (डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एवं बोलने में असमर्थ) है। जानकारी करने पर पता चला कि बच्चा अपने घर से साइकिल से निकल गया और लगातार चलते चलते कछआ मार्केट पहुंच गया। सीसीटीवी के अवलोकन। करने पर बरामदगी की जा सकी है। बालक की बरामदगी से उसके परिजन द्वारा काफी प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा कमिश्नरेट पुलिस को कोटिस धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Related posts