Varanasi UP….सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) जनपद वाराणसी के कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हुआ गौरवपूर्ण ध्वजारोहण।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) जनपद वाराणसी के कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हुआ गौरवपूर्ण ध्वजारोहण।

विधिविधता संवाददाता वाराणसी साक्षी सेठ
वाराणसी आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) जनपद वाराणसी के आशापुर लोहिया नगर कॉलोनी फेज 2 पार्टी कार्यालय में भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गौरवपूर्ण ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण में जिला अध्यक्ष उमेश राजभर महानगर अध्यक्ष वाराणसी शजागेश्वर राजभर प्रदीप राजभर तथा रेनू राजभर महानगर अध्यक्ष महिला मंच की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अपने वक्तव्य में महानगरअध्यक्ष जागेश्वर राजभर ने कहा कि आज 26 जनवरी 2026 है और हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 1950 में इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। हम अपने उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों को नमन करते हैं जिन्होंने इस दिन को संभव बनाया। आइए हम जिम्मेदार नागरिक बनने, अपने कर्तव्यों का पालन करने और एक उज्जवल, अधिक विकसित भारत की दिशा में काम करने का संकल्प लें। प्रदेश भर के तमाम कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को नमन आप सभी की शक्ति से ही पार्टी निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष उमेश राजभर कार्यालय के प्रभारी 56 राजभर महानगर अध्यक्ष वाराणसी जागेश्वर राजभर दुर्गा राजभर मंडल महासचिव दशरथ राजभर मंडल महासचिव मंजय राजभर मंडल महासचिव युवा मंच, एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने संविधान के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया।

Related posts