धारा लक्ष्य समाचार पत्र
जिला ब्यूरो – रवि प्रकाश द्विवेदी
भादर/अमेठी। जनपद अमेठी के भादर ब्लॉक में युवा नेता,अमर यादव प्रत्याशी डीडीसी वार्ड 33 ने श्री रंजना यादव इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कलम और डायरी उपहार स्वरूप भेंट कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर यादव ने कहा कि उन्होंने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है और आज अपने गुरुओं के सान्निध्य में आकर उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपने शिक्षकों राजेश यादव, दिनेश यादव सहित अन्य अध्यापकों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।
अमर यादव ने आगे बच्चों से कहा कि
“यह विद्यालय मेरे जीवन की नींव है। गुरुओं से मिली शिक्षा और संस्कारों ने ही मुझे समाजसेवा की राह दिखाई। बच्चों को कलम-डायरी देना मेरा छोटा सा प्रयास है, ताकि वे पढ़ाई के साथ बड़े सपने देख सकें।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंशू उपाध्याय, अमरेन्द्र सिंह एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन ने समाजसेवी अमर यादव के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

