डॉ बृजभूषण सिंह पुरस्कार से सम्मानित हुई गुलनाज बानो. डॉ गीता रानी।
वाराणसी हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रजनीश कुंवर जी ने विभागाध्यक्ष (प्राणी विज्ञान ) प्रोफेसर बी के निर्मल प्रोफेसर.संगीता शुक्ला असि प्रोफेसर प्रतिमा सिंह असि. प्रोफेसर.बाबू जी असिस्टेंट प्रोफेसर गीता रानी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थिती मे गुलनाज बानो. ( छात्रा एमएससी प्राणी विज्ञान 2024-25) पुत्री श्री एहसान अली को डॉक्टर बृजभूषण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ गीता रानी ( संरक्षिका डॉक्टर बृजभूषण सिंह पुरस्कार) ने बताया कि डॉक्टर बृजभूषण सिंह पुरस्कार प्रतिवर्ष हरिश्चंद्र महाविद्यालय एमएससी फाइनल ईयर ( प्राणी विज्ञान )मे प्रथम प्राप्त करने वाले छात्र/ छात्रा को पुरातन छात्र एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र और पाॅच हजार पाच सो रू की राशी दी जाती है.इस वर्ष गुलनाज बानो ने कालेज मे प्रथम स्थान के साथ यूनिवर्सिटी में भी सिल्वर मेडल (रैंक-2 ) प्राप्त किया है। प्राणी विज्ञान विभाग एव कॉलेज के समस्त परिवार ने गुलनाज बानो को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी.

