Varanasi UP….फोनिक्स हॉस्पिटल में पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया।

फोनिक्स हॉस्पिटल में पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया।

वाराणसी शिवपुर 26 जनवरी के पावन अवसर पर पूरा देश गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पताल फोनिक्स हॉस्पिटल शिवपुर सुद्धिपुर वाराणसी में पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान हर ओर लहराता तिरंगा राष्ट्रगान की गूंज देशप्रेम का संदेश देता नजर आया.

अस्पताल परिसर में तिरंगा फहराया गया: डॉ बालबोध सिंह एमबीबीएस एमएस वरिष्ठ सर्जन (विशेषज्ञ) हॉस्पिटल में भी बड़े सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया गया. फोनिक्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ बालबोध सिंह ने जैसे ही ध्वजारोहण किया, हॉस्पिटल का पूरा परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा. वरिष्ठ डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी तथा मरीज के घरवालों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट कर देशप्रेम का संदेश दिया.

हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए: इसके बाद हॉस्पिटल में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ. पहले सभी को भारत के संविधान, स्वतंत्रता संग्राम और गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताई गई. वक्ताओं ने बताया कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है. कार्यक्रम का उद्देश्य सभी में देशभक्ति, एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. आयोजन में सभी स्टाफ कर्मचारी तथा डॉक्टरों का उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप कह रही थी. हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए.हॉस्पिटल संचालक डॉ बालबोध सिंह एमबीबीएस एमएस वरिष्ठ लैप्रो सर्जन विशेषज्ञ ने बताया कि हमारे बुजुर्गों ने कितनी बलिदान देकर इस देश को आजाद कराया है, अंग्रेजों के चंगुल से किस तरह से देश आजाद हुआ और किन-किन लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया. ये तमाम बातें हम सभी को बताएंगे, ताकि उनको मालूम हो की देश की आजादी के लिए हमारे बुजुर्गों ने कितनी बलिदान दीं दुख उठाए, जेलों में रहे, कई लोगों ने तो हंसते-हंसते सीने पर गोलियां खाईं और वतन का तराना गाते हुए फांसी पर चढ़ गए. इस मौके पर मौजूद डॉ सोनम सिंह एमबीबीएस (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ संजय सिंह (एनेस्थीसिया) डॉ डी. पी. सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ) एच आर. अरविन्द कुमार आर एम ओ. आनन्द कुमार पी आर ओ सचिन सेठ स्टाफ आरती राय, निधि मिश्रा, राकेश चौधरी, अशरफ अली खान, पिंकेश वर्मा, पूजा सिंह,महादेव विश्वकर्मा, रिंकी,प्रीति, शिवांगी ,विशाल संगीता मीना विनय आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Related posts