Varanasi UP…आगामी चुनाव को लेकर बसपा ने कसी कमर, वाराणसी में हुई बूथ समीक्षा बैठक।

आगामी चुनाव को लेकर बसपा ने कसी कमर, वाराणसी में हुई बूथ समीक्षा बैठक।

वाराणसी। बहुजन समाज पार्टी द्वारा एकदिवसीय बूथ समीक्षा एवं एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) समीक्षा बैठक का आयोजन पलही पट्टी चौराहा स्थित भावी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी (हरहुआ) सेक्टर नंबर-4, सुशील मिश्रा उर्फ बेटू के आवास पर किया गया। बैठक में एसआईआर बूथ समीक्षा के साथ-साथ आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम राजभर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य मंडल जोन, वाराणसी) रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनीश कुमार, मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र शास्त्री, मंडल प्रभारी,अवनीश कुमार, जिला अध्यक्ष अजय सिद्धार्थ ,त्यागी जी, अजय सिद्धार्थ, वीरेंद्र आर्य, जय सुमन, आशीष, सीताराम त्यागी, लक्ष्मण राम एडवोकेट, अखिलेश कुमार, शिव शंकर मिश्रा, कैलाश नाथ मिश्रा, उषा मिश्रा, दीपक मिश्रा, अनूप मिश्रा सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में जुटी है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Related posts