Varanasi UP…बलिया में 11वीं बी.एस.के.ए. जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

बलिया में 11वीं बी.एस.के.ए. जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

बलिया: बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में 11वीं बी.एस.के.ए. जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी 2026 को श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज, व्यायामशाला में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एस. सिंह (द होराइजन स्कूल, गड़वार) और विशिष्ट अतिथि तुषार नंद (जमुनाराम मेमोरियल स्कूल) ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 380 खिलाड़ियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में सिहान दिनेश भारद्वाज मुख्य रेफरी के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह में विजेताओं को प्रोफेसर दयालानंद राय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह और संरक्षक श्री प्रमोद सर्राफ ने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। आयोजन सचिव कमल यादव और महासचिव एलबी. रावत ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सेंसई निक्की यादव और सुमित पाठक ने किया।

Related posts