आईसीएआई वाराणसी शाखा ने आयोजित किया स्टूडेंट सेमिनार।
“काशी अर्थयात्रा”, तक्षक-2026 में दिखी सांस्कृतिक झलक।
वाराणसी दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा होटल आर.के. ग्रैंड, सिगरा में स्टूडेंट सेमिनार “काशी अर्थयात्रा” का आयोजन किया गया। सेमिनार में दिल्ली से आए मुख्य वक्ता सीए कार्तिक जिंदल, सीए आशीष कालरा एवं सीए नितेश कुमार ने सीए फाइनल की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वाराणसी व आसपास के शहरों के 150 से अधिक छात्र शामिल हुए।
सेमिनार के अंतर्गत पेपर प्रेजेंटर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें शौर्य गोयल विजेता रहे। शाम को छात्रों द्वारा कल्चरल इवनिंग “तक्षक-2026” का आयोजन किया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने किया। शाखा अध्यक्ष सीए श्रीप्रकाश पांडेय ने सभी को बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शाखा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

