Varanasi UP…नेशनल इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न।

नेशनल इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न।

वाराणसी। सिद्दिगिरी बाग, सिगरा स्थित नेशनल इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन समारोह दिनांक 08 फरवरी 2026, रविवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह मोला के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य प्रतिभा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विभिन्न विधाओं में प्रथम पुरस्कार प्रदान किए गए। नृत्य विधा में देवांश, यशी एवं खुशी को, लेखन विधा में देव को, कथा वाचन में पाणिका राजवंशी को तथा मंच संचालन में सिद्वी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पलक, अन्वी, वैष्णवी, भाव्या एवं गर्व सहित अनेक बच्चों ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष सुमन सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या सुरमिता घोष के साथ विशाल चक्रवर्ती एवं यशी दुबे ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में पधारे अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन संस्था के सचिव बी.के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर पत्रकार बंधु, विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण, छात्र-छात्राएं, क्षेत्रीय पार्षद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related posts