Bareli Uttar Pradesh: एसएसपी अनुराग आर्य ने लाल फाटक चौकी का उद्घाटन किया दुर्घटना संभावित क्षेत्र में मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा बरेली

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कैंट क्षेत्र में लाल फाटक पुलिस चौकी का उद्घाटन किया इस चौकी की स्थापना विशेष रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जनता को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है निर्मित चौकी में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं इनमें क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के लिए एक समर्पित विशेष कार्यालय क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों और सिपाहियों के लिए आधुनिक बैरक तथा 24×7 त्वरित प्रतिक्रिया और गश्त के लिए बेहतर व्यवस्था शामिल है।

इसका लक्ष्य स्थानीय निवासियों को निकटतम स्तर पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ पुलिस अधीक्षक नगर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम क्षेत्राधिकारी फरीदपुर सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि लाल फाटक चौकी का उद्घाटन बरेली पुलिस की जन केंद्रित सोच और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने बताया कि यह चौकी न केवल दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी बालिक क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करेगी एसएसपी अनुराग आर्य ने दोहराया कि बरेली पुलिस शहर के प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों को सुरक्षित संवेदनशील और सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है

Related posts