Bareli Uttar Pradesh: डंडियां नवाजिश अली में कूड़ा केंद्र निष्क्रिय लाखों खर्च के बाद भी कचरा प्रबंधन ठप गांव में गंदगी।

रिपोर्ट, भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार

भुता। ब्लॉक भुता की ग्राम पंचायत डंडियां नवाजिश अली मैं स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए की लागत से बना कूड़ा प्रबंधन केंद्र निष्क्रिय पड़ा है इसके कारण गांव में गंदगी फैल रही है और ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है गांव को स्वच्छ बनाने और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के उद्देश्य से स्थापित यह केंद्र अब केवल एक शोपीस बनकर रह गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर ना तो नियमित सफाई होती है और ना ही कचरा पृथक्करण की कोई व्यवस्था है यह केंद्र कई महीनो से बंद पड़ा है केंद्र के निष्क्रिय होने के कारण गांव का कचरा सड़कों और खाली पड़ी जमीनों पर फेंका जा रहा है इससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

जिससे बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है गांव की नालियां भी सड़कों पर बह रही है जिससे स्वच्छता की स्थिति और खराब हो गई है ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार पंचायत संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है इस पूरे मामले ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि कूड़ा प्रबंधन केंद्र को जल्द से जल्द सक्रिय किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि गांव में स्वच्छता सुनिश्चित हो सके इस संबंध में सचिव वरुण कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

Related posts