Bareli Uttar Pradesh: बरेली में एडीजी डीआईजी और एसएसपी ने किया निरीक्षण: थानों चौकियों और डायल 112 सेवा का रिस्पांस टाइम जांचा।

रिपोर्ट, भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

बरेली, बरेली में एडीजी जोन, डीआईजी परिक्षेत्र और एस एसपी ने नगर क्षेत्र के थानों चौकियों और डायल 112 सेवा का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने रिस्पांस टाइम की जांच की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए यह निरीक्षण 28 फरवरी 2026 को किया गया एडीजी बरेली जोन रमेश शर्मा डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से विभिन्न थानों चौकियों और डायल 112 आपातकालीन सेवा की कार्य प्रणाली का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर समस्त क्षेत्राधिकारीगण नगर क्षेत्र थाना प्रभारी गढ़ और चौकी प्रभारी गण मौजूद रहे ।

चौकी चौराहे पर डायल 112 के वाहनों का रिस्पांस टाइम भी जांचा गया अधिकारियों ने थाना चौकी व्यवस्थाओं जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और डायल 112 पर प्राप्त कालों के रेस्पांस टाइम की विस्तृत समीक्षा की निरीक्षण में पाया गया कि थाना और चौकियों में पुलिस कर्मी तत्परता से मौजूद थे।

डायल 112 वाहनों द्वारा आपातकालीन कालों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पहुंचने के प्रयास सराहनीय रहे रिस्पांस टाइम चेकिंग के दौरान पीआरबी 5059 का रिस्पांस टाइम 09 मिनट दर्ज किया गया पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम 12 मिनट में प्रभारी निरीक्षक बारादरी 14 मिनट में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली 15 मिनट में चौकी चौराहे पहुंचे इसके पश्चात अन्य अधिकारी कर्मचारी गण एवं शेष पीआरवी भी निर्धारित समय के भीतर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिए कि डायल 112 आपातकालीन सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रेस्पांस टाइम न्यूनतम रखा जाए इसके लिए जीपीएस ट्रैकिंग का पूर्ण उपयोग करने पर जोर दिया गया।

साथ ही थाना चौकी स्तर पर आम जनता की सुरक्षा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखने के लिए कहा गया पुलिस विभाग जन सुरक्षा और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

Related posts