धारा लक्ष्य समाचार पत्र
__लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी युवा तेज तर्रार नेता हिमांशु श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर देश के युवाओं के बीच एक सकारात्मक सन्देश दिया है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ ने कायस्थ समाज के युवाओं को एक ऊर्जावान नेतृत्व दिया है। लखनऊ निवासी हिमांशु श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संगठन की निचली इकाई से समाज सेवा प्रारंभ किया था। युवाओं में लोकप्रिय हिमांशु अब पूरे देश में युवाओं के बीच संगठनात्मक संरचना को और सक्रिय कर सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा जारी मनोनयन पत्र आज राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव अपने संगठन सहयोगियों के साथ युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंप कर शुभकामनाएं दिया और अपेक्षा किया कि आने वाले समय में अखिल भारतीय कायस्थ महासमा युवा प्रकोष्ठ एक नया इतिहास रचेगा।
युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पीसीएल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मुकेश सहारा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव,
रामप्रकाश श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष लखनऊ डॉ. मोहित प्रकाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव राहित अन्य पदाधिकारियों ने युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष हिगांशु श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि संगठन युवाओं के बीच और लोकप्रिय होकर अपने अधिकारों, समस्याओं को लेकर आगे बढ़ेगा।

